Quantcast
Channel: Career Expert Advice: करियर सलाह, Get Free Expert Advice About Your Career, Career Advice, एग्जाम प्रिपरेशन टिप्स, Exam Preparaion Tips
Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

CBSE: यूं दें बायॉलजी का पेपर, मिलेंगे बंपर मार्क्स

$
0
0

सीबीएसई के 12वीं क्लास के छात्र 15 मार्च को बायॉलजी का पेपर देंगे। बायॉलजी एक ऐसा पेपर है जो मेडिकल फील्ड में जाने के लिए जरूरी है। आइए आज जानते हैं कि बायॉलजी का पेपर देते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए...

जल्दबादी में न बनाएं डायग्राम
बायॉलजी के पेपर में डायग्राम बनाने के प्रश्न पूछे जाते हैं। साथ ही, प्रश्नों का उत्तर लिखते समय भी डायग्राम बनाने की जरूरत पड़ती है। इसीलिए परीक्षा में डायग्राम बनाने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। इसकी मदद से कुछ प्रश्नों का उत्तर लिखना आसान हो जाता है।

परीक्षा हॉल में क्या करें
- नीले अथवा काले रंग की स्याही वाले बॉलपेन का ही लिखने में प्रयोग करें।

- उत्तर पुस्तिका मिलने पर ध्यानपूर्वक नंबर लिखें।

- प्रश्न पत्र मिलने पर उसे पूरा पढ़े।

- हर प्रश्न के लिए समय निर्धारित करें।

- जो प्रश्न अच्छे से आते हों, उसका उत्तर पहले लिखें।

- अधिकतर विषयों के पेपर में दो खंड होते हैं। हर खंड का उत्तर एक साथ ही लिखें, उसे दूसरे खंड के साथ नहीं मिलाएं।

- उत्तर लिखते समय सही प्रश्न संख्या लिखें। उत्तर क्रमानुसार लिखें।

- महत्वपूर्ण पॉइंट्स को रेखांकित करना न भूलें। निर्धारित शब्द सीमा में उत्तर लिखने की कोशिश करें।

- डायग्राम सिर्फ पेंसिल से बनाएं। कोई भी सवाल छोड़ें नहीं। जितना आता है, उतना अवश्य लिखें।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>