Quantcast
Channel: Career Expert Advice: करियर सलाह, Get Free Expert Advice About Your Career, Career Advice, एग्जाम प्रिपरेशन टिप्स, Exam Preparaion Tips
Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

NTA JEE Main 2020: जानें नए पैटर्न में कैसी होगी मार्किंग स्कीम

$
0
0

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन का पहला पेपर (बीई/बीटेक के लिए) और दूसरा पेपर (बी.आर्क/बी.प्लानिंग के लिए) कंप्यूटर आधारित होगा। बी.आर्क के लिए ड्रॉइंग का टेस्ट ऑफलाइन मोड में होगा यानी पेन और पेपर मोड में। कैंडिडेट जो कोर्स करना चाहते हैं उसके आधार पर उनको बीई/बीटेक, बी.आर्क और बी प्लानिंग का चयन करना होगा।

जेईई मेन 2020 के एग्जाम पैटर्न के मुताबिक, पेपर एक में मल्टिपल चॉइस क्वेस्चन और न्यूमेरिकल क्वेस्चन पूछे जाएंगे जबकि पेपर 2 बी.आर्क और बी.प्लानिंग के छात्रों के लिए होगा। आइए एग्जाम पैटर्न, विषय, अंकों का बंटवारा और मार्किंग स्कीम के बारे में जानते हैं।

पेपर-1: पहला पेपर बीई या बीटेक के छात्रों के लिए होता है। JEE Main 2020 के एग्जाम पैटर्न के मुताबिक इसमें मल्टिपल चॉइस क्वेस्चन (एमसीक्यू) 20 पूछे जाएंगे। इनमें 3 या 4 ऑप्शन होगा जिनमें से एक सही होगा। न्यूमेरिकल के पांच सवाल होंगे जिनमें मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री को बराबर वेटेज दिया जाएगा। एमसीक्यू के सही सवालों के लिए चार नंबर होगा और गलत जवाब के लिए एक नंबर अतिरिक्त काटा जाएगा। न्यूमेरिकल के लिए चार नंबर होगा और गलती होने पर कोई अतिरिक्त नंबर नहीं काटा जाएगा। इस पेपर में कुल 300 नंबर होंगे। पेपर का ड्यूरेशन तीन घंटा होगा और तीनों विषय से कुल 75 सवाल होंगे। ये पेपर पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगा।

पेपर-2: यह पेपर बी.आर्क के छात्रों के लिए होता है। बी.आर्क के लिए पेपर नंबर दो में 3 पार्ट्स होते हैं। पहला पार्ट्स होता है मैथ्स जिसमें 100 नंबरों का 20 ऑब्जेक्टिव क्वेस्चन होता है और पांच न्यूमेरिकल सवाल होता है। दूसरे पार्ट में 200 मार्क्स का 50 एमसीक्यू होता है और तीसरे पार्ट में दो सवाल 100 नंबरों का होता है।

एमसीक्यू के सही जवाब के लिए चार नंबर मिलता है और गलत जवाब के लिए एक नंबर अतिरिक्त नंबर कटता है। न्यूमेरिकल के सही सवालों के लिए 4 नंबर मिलता है और गलत जवाब के लिए कोई अतिरिक्त नंबर नहीं कटता है। इस पेपर के लिए कुल नंबर 400 है। पेपर तीन घंटे का होगा और तीनों पार्ट्स को मिलाकर 77 सवाल होंगे।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>