Quantcast
Channel: Career Expert Advice: करियर सलाह, Get Free Expert Advice About Your Career, Career Advice, एग्जाम प्रिपरेशन टिप्स, Exam Preparaion Tips
Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

वर्कप्लेस पर भेदभाव से लड़ने को ऐसे हों तैयार

$
0
0

वर्कप्लेस पर स्थिति तब और ज्यादा नाजुक हो जाती है, जब आपको भेदभाव का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में धैर्य से काम लें। खुद को समय दें। सही रणनीति के तहत ही कोई भी फैसला लें। यह जरूरी है कि हो रही घटनाओं को समझने की कोशिश करें। यह समझ लें कि किसी भी फैसले का असर आप पर ही होना है। यह सच है कि जब भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने लगते हैं, तो ही इसपर ब्रेक भी लग पाता है। धीरे-धीरे चीजें बेहतर होने लगती हैं, लेकिन इसके लिए आपको डर से जीतना पड़ता है। अपने खिलाफ हो रहे भेदभाव से निपटने के लिए किन बातों को अमल में लाया जा सकता है आइए, समझने की कोशिश करते हैं।

तुरंत उठाएं आवाज
आपको लग रहा है कि वर्कप्लेस पर आपके साथ भेदभाव हो रहा है, तो तुरंत आवाज उठाएं। कंपनी में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए कई तरह के नियम होते हैं। इसलिए कंपनी जॉइन करते समय इसके बारे में विस्तार में जान लें। कंपनियां ऐसे मामलों में तुरंत ऐक्शन लेती हैं। याद रखें कि आप सही हैं, तो आपकी बात को प्रमुखता से सुनी जाएगी।

कानूनी समझ जरूरी
एंप्लॉयी इस मामले में कानूनी समझ विकसित नहीं करते हैं। इस कारण वे समय रहते ऐक्शन नहीं ले पाते हैं और यह सोचते हैं कि चीजें खुद-ब-खुद सही हो जाएंगी। इसलिए अपनी समझ को मजबूती दें। जॉनिंग के समय इन चीजों को गंभीरता से लें। एचआर से इस विषय पर चर्चा करें। इससे मैसेज जाएगा कि आपको भेदभाव के खिलाफ उठाए जाने वाले स्टेप्स की अच्छी समझ है। जान लें कि कंपनी में इन चीजों के खिलाफ कैसे नियम हैं।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>