Quantcast
Channel: Career Expert Advice: करियर सलाह, Get Free Expert Advice About Your Career, Career Advice, एग्जाम प्रिपरेशन टिप्स, Exam Preparaion Tips
Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

कर लें तैयारी, MNC में जॉब के लिए पूछे जाते हैं ये 10 खास सवाल

$
0
0

जॉब के लिए दिया जाने वाला इंटरव्यू का राउंड कई बार काफी मुश्किल होता है। ऐसे-ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो न सिर्फ अजीबोगरीब लगते हैं बल्कि उनका जवाब देना भी मुश्किल होता है। कंपनी इस तरह के मुश्किल सवाल देकर एक तो छात्र की प्रतिभा का आकलन करना चाहती है। दूसरी ओर कंपनी जानना चाहती है कि कोई कठिन स्थिति में अगला इंसान कैसी प्रतिक्रिया देगा। कठिन परिस्थिति को संभाल पाएगा या नहीं। इस तरह के सवालों से एक इंसान के व्यक्तित्व का आकलन करना बहुत आसान हो जाता है। अगर आप से इस तरह के सवाल पूछे जाते हैं तो घबराने की बजाए आपको पहले अपने दिमाग को शांत करना चाहिए। उसके बाद आपको जो सबसे सटीक जवाब लगे, वह बता देना चाहिए। आइए आपको आज ऐसे ही 10 अजीबोगरीब सवाल से अवगत कराते हैं।

1. अगर आप किसी द्वीप पर हैं और वहां से सिर्फ तीन चीज ला सकते हैं। तो वो कौन सी तीन चीजें होंगी, जो आप लेकर आएंगे?
2. एक टैक्सी चालक वनवे रोड पर गलत जा रहा था। एक ट्रैफिक पुलिस अफसर ने उस व्यक्ति को देखा लेकिन उसे रोकने या उस पर जुर्माना लगाने की बजाय उसे जाने दिया। आपके ख्याल से अफसर ने ऐसा क्यों किया?
3. सुपरमैन औऱ बैटमैन की लड़ाई में कौन जीतेगा?
4. अगर आपको काम के बगैर ही सैलरी ऑफर की जाए तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी?
5. 31, 28, 31, 30,...इस श्रृंखला में अगली संख्या कौन सी होगी?
6. इस साल कितने महीने ऐसे होंगे जिनमें 28 दिन होंगे?
7. क्या आप 3 कट मारकर एक केक को 8 टुकड़ों में काट सकते हैं?
8. अगर हमारा प्रतिद्वंद्वी आपको हम से ज्यादा वेतन दे तो आप क्या करेंगे?
9. मुंबई में कितनी खिड़कियां हैं, आप कैसे पता लगाएंगे?
10. एक आदमी दृष्टिबाधित है यानी उसको कुछ भी नहीं दिखाई पड़ता है। आप उसे लाल रंग कैसे समझाएंगे?

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>