Quantcast
Channel: Career Expert Advice: करियर सलाह, Get Free Expert Advice About Your Career, Career Advice, एग्जाम प्रिपरेशन टिप्स, Exam Preparaion Tips
Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

संविधान दिवस: ऐसे दें जोरदार स्पीच, जानें काम की बातें

$
0
0

26 नवंबर को देश भर में संविधान दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर के तमाम संविधानों को बारीकी से परखने के बाद बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया था। 26 नवंबर 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के समक्ष लाया गया। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपना लिया। यही वजह है कि देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय संविधान को अंगीकार करने की इस साल 70वीं सालगिरह है। इस मौके पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जहां छात्र संविधान दिवस पर अपना भाषण दे सकते हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि आप कैसे एक शानदार भाषण तैयार कर सकते हैं...

संविधान क्या है और इसका इतिहास
सबसे पहले तो आपको सभी को समझाना होगा कि संविधान क्या है और इसे किसने लिखा है। यह कैसे लिखा गया है। इससे जुड़े रोचक इतिहास का भी आप अपने शब्दों में वर्णन कर सकते हैं। संविधान बनाने में जिनलोगों की अहम भूमिका रही है, उनके बारे में संक्षिप्त में बता सकते हैं। संविधान को बनाने के लिए कई लोग जुड़े थे। उनकी कुछ खास बातों का उल्लेख कर सकते हैं।

संविधान का महत्व
एक राष्ट्र, समाज या समुदाय के जीवन में संविधान का क्या महत्व होता है। यह कैसे इंसान को सभ्य और संगठित तरीके से रहने में मदद करता है। संविधान या लिखित कानून न होने की स्थिति में किन समस्याओं का सामना करना पड़ता। संविधान की गरिमा को कैसे बनाए रखा जा सकता है।

पॉइंटर्स बना लें
भाषण को एक जगह लिखकर रख लें और इन्हे पॉइंटर्स में बना लें तो याद करने में ज्यादा आसानी होगी। ज्यादातर लोग अपना भाषण रटकर बोलने की कोशिश करते हैं। ऐसे जब मंच पर आप रटी हुई बातें भूल जाते हैं तो नर्वस हो जाते हैं। ध्यान रहे कि आपका मकसद अपनी बात लोगों तक पहुंचाना है, न कि सिर्फ औपचारिकता करना। ऐसे में उनसे बातचीत के लहजे में अपनी बात कहें न कि रटकर सुनाएं। आपकी बातों में लोगों की रुचि बनी रहे इसके लिए मुहावरों और छोटे-छोटे किस्सों का जिक्र करें। अच्छी शायरियां या कविताएं भी शामिल करें।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>