Quantcast
Channel: Career Expert Advice: करियर सलाह, Get Free Expert Advice About Your Career, Career Advice, एग्जाम प्रिपरेशन टिप्स, Exam Preparaion Tips
Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

जानें: मैनेजमेंट स्किल के कुछ बुनियादी पहलू

$
0
0

मैनेजमेंट स्किल क्या है और इसकी परख कैसे कर सकते हैं? इसमें किस तरह के लोगों की दरकार है? ऑफिस मैनेजमेंट में क्या ध्यान रखने की जरूरत है? लोकेश के. भारती ने ऐसे ही सवालों के जवाब वेलिंग्कर इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के ग्रुप डायरेक्ट डॉ. उदय सालुंखे से जानने की कोशिश की।

सवाल: क्या मैनेजमेंट स्किल केवल पढ़ाई से ही हासिल की जा सकती है?
जवाब: हम पढ़ाई से किसी की स्किल को निखारते हैं। कोर्स के द्वारा उसमें सुधार लाया जा सकता है। पर हमारे पास कुछ ऐसे उदाहरण भी हैं कि जब हमने स्कूल ड्रॉपआउट बच्चों को मौका दिया और उन्होंने न केवल पढ़ाई पूरी की, बल्कि आज अच्छे संस्थानों में अच्छी सैलरी पर जॉब भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण है जब हमने एक सामान्य से लड़के को मौका दिया। यह लड़का 2005 में ऑफिस बॉय के रूप में 3000 रुपया ही कमाता था। कोर्स करने के बाद उसे 2007 में 6.1 लाख प्रति वर्ष की जॉब एक बड़ी कंपनी में मिली।

सवाल: क्या हर कोई सफल मैनेजर बन सकता है?
जवाब: वैसे तो मेहनत के द्वारा बहुत कुछ हासिल हो सकता है। पर मैनेजमेंट स्किल या लीडरशिप क्वालिटी कई बार आपकी पर्सनैलिटी में भी हो सकती है। ऐसे लोगों को बस थोड़ी ग्रूमिंग की जरूरत होती है। इसके बाद वे आगे निकल जाते हैं। आजकल मैनेजर को किस तरह की चुनौती का सामना करना पड़ता है।

सवाल: मैनजरों को आजकल किन तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है?
जवाब: चुनौती तो सभी जॉब में होती है। पर आजकल टार्गेट कंप्लीट करने का दबाव सभी पर होता है। मैनेजर की स्किल का सही पता समस्या आने पर ही होता है। मैनेजमेंट संस्थानों में थ्योरिटिकल नॉलेज दी जाती है। एक छात्र के लिए यह भी जरूरी है। पर प्रैक्टिकल नॉलेज इससे भी ज्यादा अहम है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

Trending Articles