Quantcast
Channel: Career Expert Advice: करियर सलाह, Get Free Expert Advice About Your Career, Career Advice, एग्जाम प्रिपरेशन टिप्स, Exam Preparaion Tips
Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

Tips For UPSC: यूपीएससी की कर रहे हैं तैयारी? यहां देखें इस विषय के लिए जरूरी टिप्स

$
0
0

UPSC Preparation Tips: अगर आप यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं तो ज्‍योग्राफी आपके लिए अहम विषय हो सकता है। यह एक ऐसा विषय है जो कई लोगों के लिए डरावना सपना बन जाता है तो कुछ लोग इस विषय में अच्‍छे मार्क्‍स लाकर यूपीएससी क्रैक कर जाते हैं। परीक्षा की तैयारी में इस विषय का भी उतना ही महत्‍व है जितना इतिहास और राजनीतिक शास्‍त्र का। चलिए जानते हैं कि आप यूपीएससी में ज्‍योग्राफी की तैयारी कैसे कर सकते हैं।

सिलेबस कैसा है (UPSC Exam Syllabus)
यूपीएससी परीक्षा के प्री-एग्‍जाम में आपको ज्‍योग्राफी का जो सिलेबस दिया जाता है, उसमें भारत एवं विश्व का प्राकृतिक और सामाजिक व आर्थिक भूगोल शामिल होता है। यदि सैद्धांतिक रूप से देखा जाये, तो भूगोल के संबंध में अब तक का ज्ञात अधिकांश ज्ञान इन्‍हीं विषयों में समाहित हो जाता है। हालांकि आप जब इन्‍हें पढ़ना शुरू करेंगे तो यह व्‍यापक होता जाता है, इसलिए इस विषय में छात्रों को काफी मेहनत करनी पड़ती है।
इसे भी पढ़ें: Career In Data Science: डाटा साइंस में करियर बनाने से पहले समझिए इस कोर्स के फायदे व नुकसान

अध्‍ययन के लिए ज्‍योग्राफी के महत्‍वपूर्ण टॉपिक (Important Topics Of Geography For Study)
  1. पृथ्वी की आंतरिक संरचना, चट्टानें, भूकम्प, ज्वालामुखी, प्लेट विवर्तनिकी एवं महाद्वीपीय विस्थापन का सिद्धांत।
  2. भूमध्य, कर्क एवं मकर रेखायें, तापमान के विवरण को प्रभावित करने वाले कारक, विश्व का प्राकृतिक विभाजन, वायुमंडलीय दाब एवं वायु का संचरण, वर्षा।
  3. महासागर का परिचय, तापमान एवं लवणता, धारायें, प्रवाल भित्तियां, ज्वार-भाटा आदि।
  4. दिशाएं, रेखायें, महाद्वीप महासागर आदि।
  5. पृथ्वी के संदर्भ में सौरमंडल।
  6. विश्व में प्राकृतिक संसाधनों एवं प्रमुख उद्योगों का वितरण।
  7. भारत की नदियां, सिंचाई जल परिवहन एवं अन्य।
  8. भारत के खनिज संसाधन एवं उद्योग।
  9. भारत के जलवायु प्रदेश, वनस्पति, मानसूनी जलवायु आदि।
  10. भारत का प्राकृतिक विभाजन।
  11. भारत की मृदा, ताप, वर्षा एवं फसलें।
  12. जनसंख्या एवं सम्बद्ध मुद्दे।
इसे भी पढ़ें: Hospital Management: हॉस्पिटल मैनेजमेंट सेक्‍टर में हैं भरपूर मौके, जानें कैसे बनाएं करियर

इस तरह करें तैयारी (How To Prepare For Geography)
  • ज्‍योग्राफी विषय में विश्व भौतिक ज्‍योग्राफी, जलवायु-विज्ञान, पर्यावरण-विज्ञान, पारिस्थितिकी और आर्थिक ज्‍योग्राफी आदि टॉपिक का विस्तार से अध्ययन करना चाहिए। इन टॉपिक का अध्ययन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों में लाभ देता है।
  • छात्रों को यह ध्‍यान रखना चहिए कि समकालीन मुद्दों के साथ कृषि और औद्योगिक ज्‍योग्राफी पर भी फोकस करें। भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न टॉपिक ज्‍योग्राफी से अंतर्संबंध रखती हैं। उदाहरण के लिए, फसल प्रणाली, सिंचाई-प्रणाली, औद्योगिक संसाधन, गरीबी, अकाल आदि का भौगोलिक कारकों के साथ अंतर्संबंध है।
  • आपदा और आपदा-प्रबंधन केवल नीतिगत और प्रशासनिक ढांचे पर ही आधारित नहीं होते, बल्कि आपदाओं- जैसे कि चक्रवात, बाढ़, सुनामी, भूकंप आदि का विश्लेषण आवश्यक है।
  • छात्रों को ज्‍योग्राफी पढ़ते समय ज्यादा से ज्यादा पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करना चाहिए। प्रश्नों के अभ्यास हेतु अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र पुस्तिका की सहायता लेनी चाहिए। छात्रों को इससे एक तो प्रश्नो की प्रकृति को समझने में मदद मिलती है साथ ही अवधारणा में स्पष्टता आती है।
  • ज्‍योग्राफी को आप कभी भी बिना नक्शे की सहायता के न पढ़ें। आपको चाहिए कि आप स्थानगत तथ्यों को एटलस पर देख कर पढ़े।
  • ज्‍योग्राफी विषय भले ही कला के विषयों के अन्तर्गत आता है, लेकिन है यह मूलतः विज्ञान ही। इसलिए आपको इसे विज्ञान की तरह पढ़ना चाहिए। यानी कि कारण-कार्य के संबंधों के आधार पर। इस विषय के प्रत्येक परिणाम का कोई न कोई निश्चित कारण होता ही है, जिसे आपको पकड़ना होगा।
  • ज्‍योग्राफी में शुरू के कुछ चैप्टर इसके मूलभूत सिद्धांतों से सम्बद्ध होते हैं। इन सिद्धांतों पर आपकी बहुत अच्छी पकड़ होनी चाहिए। यदि आप ऐसा कर लेते हैं तो आप विषय के मास्टर हो जायेंगे।
  • ज्‍योग्राफी पर आप ज्‍यादा से ज्‍यादा किताबें पढ़ने की कोशिश न करें, एनसीईआरटी की सभी किताबों के बाद कोई भी अन्य एक स्तरीय पुस्तक पर्याप्त होगी।
  • अगर ज्‍योग्राफी से संबंधित यदि कोई महत्वपूर्ण घटना घटित होती है, तो आपको उस टॉपिक पर अच्छी तैयारी कर लेनी चाहिए।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>