Quantcast
Channel: Career Expert Advice: करियर सलाह, Get Free Expert Advice About Your Career, Career Advice, एग्जाम प्रिपरेशन टिप्स, Exam Preparaion Tips
Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

Career In Voice Over: अगर आपकी आवाज है दमदार, तो वॉयस-ओवर की फील्ड में बना सकते हैं करियर

$
0
0

How To Get A Career In Voice Over: वॉयस-ओवर को ऑफ-कैमरा या ऑफ-स्टेज कमेंट्री के रूप में भी जाना जाता है। आज के समय में जिस तरह से दूसरी भाषाओं की फिल्‍में, इनिमेशन और र्काटून हिंदी या अन्‍य लोकल भाषा में रिलीज हो रही हैं, उसने वॉयस ओवर के दायरे को बढ़ा दिया है। अगर आप भी इस फील्‍ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यहां पर आपको सभी जरूरी जानकारी मिल जाएगी।

क्‍या है वॉयस-ओवर? (What is Voice-over?)
आज के समय में वॉयस ओवर का उपयोग रेडियो, टेलीविजन उत्पादन, फिल्म निर्माण, थिएटर और प्रेजेंटेशन जैसे हर जगह हो रहा है। वॉयस-ओवर को प्रायः किसी मौजूदा संवाद के बाद जोड़ा जाता है। यह पेशेवर ऑडियो के एक भाग के रूप में आवाज प्रदान करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। यह गेमिंग, वीडियो, कार्टून, विज्ञापनों आदि के लिए इस्तेमाल किया जाता है। तकनीकी रूप से कहा जाए तो वॉइस-ओवर-आर्टिस्ट (voice-over-artist ) की मुख्य जि‍म्मेदारी लिखित शब्द को ऑडियो या वॉइस में बदलना है। इसके लिए बोलने और संवाद की कला प्रमुख है। हम पूरे दिन कई आवाज़ें सुनते हैं, चाहे वह मेट्रो रेल घोषणाएं हों, विज्ञापन अभियान हो या फिर फोन पर दिशा निर्देश देने वाली आवाज। ये वॉइस-ओवर-आर्टिस्ट होते हैं।
इसे भी पढ़ें: ITEP Exam: अगर बनना है टीचर, तो अब दें आईटीईपी एग्‍जाम, इस साल से हो रहा शुरू

वॉयस-ओवर आर्टिस्ट के लिए जरूरी स्किल व एजुकेशन (Skills and Education Required for a Voice-over Artist)
वॉयस-ओवर आर्टिस्ट बनने के लिए एक मात्र प्रमुख मानदंड अच्छी आवाज़ होना है। हालांकि, यह आपको बहुत आसान लग सकता है, लेकिन जब एक वीडियो या एक चरित्र के लिए वॉइस-ओवर करने की बात आती है, तो चीजें मुश्किल लगने लगती हैं। इसलिए एक अच्छी आवाज के साथ विभिन्न प्रकार के वॉयस मॉड्यूलेशन पर नियंत्रण वॉयस-ओवर आर्टिस्ट बनने के लिए प्राथमिक आवश्यकताएं होती हैं। साथ ही साथ आपको भाषा और व्याकरण का अच्छा ज्ञान होना चाहिए और उच्चारण पर उचित नियंत्रण। इसके लिए किसी खास एजुकेशन क्‍वालिफिकेशन की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके लिए आप कुछ अभिनय पाठ्यक्रम का चुनाव कर सकते हैं, जहां से आपको एक अभिनय की डिग्री प्राप्त हो सके, क्योंकि वॉइस-ओवर काम का एक बड़ा हिस्सा अनिवार्य रूप से अभिनय कार्य ही है।

वॉयस ओवर के लिए कोर्स व कॉलेज (Courses and Colleges for Voice Over)
वॉयस ओवर नए जमाने का बढ़ता हुआ करियर विकल्‍प है। इसके लिए अभी कोई ऐसा स्थापित कॉलेज नहीं हैं जो वॉइस-ओवर-कलाकारों (voice-over-artists) के लिए प्रशिक्षण(Training) प्रदान करते हैं। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में कई निजी संस्थानों ने वॉइस-कोचिंग पाठ्यक्रम पेश करना शुरू कर दिया है, जो छात्रों को मूल बातें सीखने में मदद करते हैं। इनमें प्रमुख रूप से इंडियन वॉयस ओवर, मुंबई, फिलमिट अकादमी, मुंबई और वॉयस बाजार, मुंबई का नाम आता है। वहीं आजकल बहुत से फिल्‍म मेकिंग इंस्टीट्यूट और मीडिया इंस्टीट्यूट वॉइस ओवर आर्टिस्ट या डबिंग आर्टिस्ट जैसे कोर्स करवाते हैं। इन कोर्स की अवधि 3 से 6 माह होती है। कोर्स के दौरान, वॉइस मॉड्यूलेशन, लिपसिंग, वौइस् प्रोनाउंस, वॉइस एक्सप्रेशन आदि के बारे में सिखाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Career Tips: शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ रहा ब्लॉकचेन का प्रभाव, जानें फायदा या नुकसान?

वॉयस ओवर में करियर ऑप्‍शन (Career Options in Voice Over)
आज के समय में मनोरंजन, विज्ञापन, कॉर्पोरेट, ई-लर्निंग, एनीमेशन, प्रशिक्षण, विपणन, शिक्षा, रेडियो और अन्य कार्यक्षेत्रों में वॉयस-ओवर कलाकारों की मांग बढ़ रही है। इसके अलावा, उन्नत प्रौद्योगिकी ने वीडियोगेम, ऐप, जीपीएस, टेक्स्ट टू स्पीच, इंटरनेट जैसे कई क्षेत्रों में इनकी मांग को और अधिक बढ़ा दिया है। यहां पर आप शानदार करियर बना सकते हैं। इस फील्‍ड में करियर बुनियादी वॉइस-ओवर गतिविधियों से शुरू होता है या रेडियो जिंगल्स के लिए आपकी आवाज़ की पेशकश करता है। एक बार सफल और स्थापित होने के बाद आप फिल्मों और टीवी शो या कार्टून शो के लिए डबिंग जैसे उच्च मूल्य वाले प्रोजेक्ट भी ले सकते हैं।

सैलरी
अगर हम वॉयल ओवर आर्टिस्ट की कमाई की बात करे, तो यहां पर शुरुआती दौर में आपको 12000 से 15000 रुपऐ तक प्रतिमाह सैलरी मिल सकती है। वहीं अनुभव के बाद आप हर महीने 50 हजार से 70 हजार रुपऐ तक कमा सकते हैं। वहीं अगर आप दूसरे देश की कंपनियों के साथ काम करते हैं तो आपको घंटे के हिसाब से कमाए पैसे मिलेंगे।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

Trending Articles