Quantcast
Channel: Career Expert Advice: करियर सलाह, Get Free Expert Advice About Your Career, Career Advice, एग्जाम प्रिपरेशन टिप्स, Exam Preparaion Tips
Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

Career Guide: इतिहास के 7 दिलचस्प कोर्स जहां बना सकते हैं अपना करियर

$
0
0

सभी स्‍टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई के दौरान किसी न किसी एक विषय से गहरा लगाव होता। यह विषय वो होता है, जो उनकी समझ में आता है और वे उस विषय को पढ़ना पसंद करते हैं। इसमें साइंस, गणित, इतिहास, भूगोल जैसे कोई भी विषय हो सकता है। अगर आपको अपनी संस्कृति और इतिहास के प्रति लगाव है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आप इतिहास में अपना शानदार करियर बना सकते हैं। यहां पर आपको इतिहास के हर काल की राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक परिस्थिति के बारे में जानकारी मिलेगी। इतिहास का अध्ययन करने से आप अतीत और उसके साथ अपने संबंधों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। इतिहास गहरी समझ के द्वार खोलता है और आपको भविष्य की पीढ़ी के लिए अतीत को संरक्षित करने देता है।

इतिहास में करियर बनाने के लिए आपको 12वीं क्लास के बाद इस विषय से ग्रेजुएशन करना होगा। उसके बाद आप अपनी क्षमता अनुसार पीजी, एमफिल और पीएचडी तक कर सकते हैं। इतिहास में अगर आप रेगुलर कोर्स नहीं करना चाहते हैं, तो यहां पर हम आपको आज 7 ऐसे दिलचस्प कोर्स के बारे में जानकारी देंगे, जहां पर आप अपना शानदार करियर बनाकर अपने जॉब का आनंद भी ले सकते हैं।

1. पुरातत्व (Archaeology)-

इतिहास में आने वाले ज्‍यादातर छात्रों की पहली पसंद पुरातत्व में पढ़ाई करना होता है। क्योंकि अधिकांश भारतीय विश्वविद्यालय प्राचीन भारतीय संस्कृति और पुरातत्व में एमए पर पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। ग्रेजुएशन के बाद कोई भी इस कोर्स को कर सकता है और फिर रिसर्च डिग्री के लिए जा सकता है। आप विदेश में अध्ययन करने और पुरातत्व में डिग्री हासिल करने का विकल्प भी चुन सकते हैं। पुरातत्वविदों का कार्य ऐतिहासिक व प्राचीन धरोहरों की खोज करना है। इसके लिए उन्‍हें अच्‍छी सैलरी मिलती है।

2. एंथ्रोपोलॉजिस्ट (Anthropology)-

इतिहास में एंथ्रोपोलॉजिस्ट बनना भी एक दिलचस्प करियर ऑप्‍शन में से एक है। आज के समय में भारत के कई विश्वविद्यालयों में एंथ्रोपोलॉजी का अध्ययन कराया जाता है। इस विषय में अतीत और वर्तमान समाज के साथ मानव के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जाता है। एंथ्रोपोलॉजिस्ट के अध्ययन के लिए संबंधित विभिन्न क्षेत्र भी हैं, जैसे- राजनीति, संस्कृति और भाषा आदि। इन विषयों का अध्ययन काफी दिलचस्प होता है, इसमें आप भारत के साथ विदेश में भी रिसर्च कर सकते हैं।

3. सांस्कृतिक अध्ययन (Cultural Studies)-

यदि आपको अपने देश की संस्कृति में रुचि है, तो आप इस विषय में रिसर्च भी कर सकते हैं। भारत के कई विश्वविद्यालयों में सांस्कृतिक अध्ययन में एमए का कोर्स कराया जाता है। इसके कोर्स में स्वदेशी संस्कृति, लोकगीत, मीडिया, सांस्कृतिक अध्ययन और सिद्धांत शामिल होते हैं। सांस्कृतिक अध्ययन आपको इस क्षेत्र में कई अन्य नौकरी के मौके भी देता है। कोर्स पूरा करने के बाद आप देश के किसी भी कोने में स्थित संग्रहालय, विरासत स्थलों, आर्ट गैलरी में अच्छी जॉब कर सकते हैं।

4. फ्रेस्को (FRESCO)-

इतिहास के कोर्स में फ्रेस्को या आर्ट रिस्टोरेशन सबसे दिलचस्प कोर्स में से एक है। इसमें आपको आर्ट रेस्‍टोरेशन करने का तरीका सिखाया जाता है, जिससे आप अपनी सांस्कृतिक विरासत को उसके मूल रूप में वापस ला सकें। खुदाई के दौरान अधिकत्‍तर ऐसी प्राचीन कृति व मूर्तियां मिलती हैं, जो अपने मूल अवस्था को खो चुकी होती है। ऐसे में इनका दोबारा से रेस्‍टोरेशन किया जाता है। यह कार्य फ्रेस्को या आर्ट रिस्टोरेशन को जानने वाले लोग करते हैं।

5. संग्रहालय विज्ञान (Museology)-

संग्रहालय विज्ञान कोर्स में संग्रहालयों का अध्ययन किया जाता है। ग्रेजुएशन के बाद आप संग्रहालय विज्ञान में यह कोर्स कर सकते हैं। कोर्स के दौरान आपको संग्रहालयों का इतिहास, दस्तावेज़ीकरण, कला, चित्रकारी के बारे में विस्तार से बताया जाता है। आज के समय में इनकी बहुत ज्‍यादा मांग है। इस फील्‍ड की खास बात यह है कि इसमें आप रिसर्च भी कर सकते हैं। अगर आपको नॉलेज है तो यहां पर जॉब की कोई कमी नहीं है।

6. मुद्राशास्त्र (Numismatics)-

मुद्राशास्त्र में प्राचीन व पुराने सिक्कों का अध्ययन किया जाता है। जब भी सरकार को जमीन के अंदर से कोई भी पुरानी मुद्रा मिलती है, तो इन विशेषज्ञयों की मदद ली जाती है। मुद्रा शास्त्रों में वे विद्वान भी शामिल हैं जो सरकारी संगठनों और विश्वविद्यालयों के साथ काम करते हैं। न्यूमिजमाटिक्स अध्ययन इतिहास और पुरातत्व अध्ययन का एक हिस्सा है। अब भी दुनिया भर में बहुत कम संस्थान हैं जो मुद्राशास्त्र पर कोर्स कराती हैं। हालांकि यह एक शानदार करियर विकल्प है, जो आपको इतिहास के नजदीक ले जाता है।

GATE 2022 Preparation Tips: इन आसान टिप्स से करें गेट की तैयारी, एक बार में क्रैक होगा एग्जाम

7. पौराणिक अध्ययन (Mythological studies)-

अगर आपको पौराणिक कथाओं में रूचि है, तो आप इस विषय का अध्ययन कर सकते हैं। यह सबसे अलग और अनोखा कोर्स है। आज के समय में लोगों का रूझान इस कोस्र की तरफ लगातार बढ़ रहा है। विदेशों में कुछ विश्वविद्यालय हैं, जो पौराणिक अध्ययन में डिग्री प्रदान करते हैं। वहीं भारत में अभी सिर्फ मुंबई विश्वविद्यालय इस विषय में डिग्री प्रदान करता है। अगर आप कुछ ऑफबीट कोर्स करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्‍ट कोर्स हो सकता।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>