एक्सपर्ट : डॉक्टर जे एल गुप्ता 12वीं में 81.6 पर्सेंट मार्क्स हैं और बेस्ट फॉर में 84 पर्सेंट। मैं एथलेटिक्स और मैथमेटिक्स में काफी अच्छा हूं। डीयू में एडमिशन के क्या चांसेस हैं। - आशीष राणा आप अपने स्ट्रीम और सब्जेक्टस को देखकर और बेस्ट ऑफ फोर क्राइटेरिया के हिसाब से एडमिशन के चांसेस देख सकते हैं। उसके अलावा आप पिछले साल की कटऑफ भी देख सकते हैं। मेरे 12वीं में अच्छे मार्क्स नहीं हैं। मेरे इंग्लिश में 88, मैथ्स में 65, फिजिक्स में 77, कैमिस्ट्री में 83 और कंप्यूटर सांइस में 82 आए हैं। मुझे इंजीनियरिंग के लिए कोई अच्छा कॉलेज बताएं। - सचिन सिंह आपका डीयू में एडमिशन होना थोड़ा मुश्किल है। आपके मार्क्स को देखते हुए आप कंप्यूटर साइंस ऑनर्स कर सकते हैं। आपको 5 पर्सेंट का बेनेफिट भी मिल सकता है। आप डीयू का बुलेटिन भी देख सकते हैं। डीयू के बुलेटिन के पेज नंबर 11 में आप कंप्यूटर सांइस की पूरी जानकारी ले सकते हैं। 12वीं में कॉमर्स में 69 पर्सेंटेज आए हैं। मैं एससी कोटे में आता हूं। मुझे डीयू के बीकॉम पास में एडमिशन लेने के लिए किस कटऑफ तक इंतजार करना होगा। - पवन सहाय आप पिछले साल की कटऑफ को देख सकते हैं और अपने मार्क्स के हिसाब से आप देख सकते हैं कि आप कब एडमिशन ले पाएंगे। आप गुरु नानक देव खालसा कॉलेज, श्यामलाल ईवनिंग कॉलेज, अरविंदो ईवनिंग कॉलेज में ट्राई कर सकते हैं। 70 पर्सेंट हैं। बेस्ट फॉर में इंग्लिश को मिलाकर 73 पर्सेंट हैं। मैं बैंक मैनेजर बनना चाहता हूं। मुझे कौनसा कोर्स करना चाहिए। - एनबीटी रीडर आपका रेगुलर में एडमिशन होना मुश्किल है। आप एसओएल से बीकॉम कर सकते हैं और उसके साथ अपने बैंकिंग स्किल्स को अच्छा करने के लिए आप बैंकिंग का शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं। दिल्ली में बैंकिंग की तैयारियों के लिए कई अच्छी कोचिंग चल रही हैं। मेरे बेस्ट फोर में 82 पर्सेंट हैं। मैं जियोग्राफी ऑनर्स करना चाहता हूं। मैंने अपने बेस्ट फोर में जियोग्राफी के मार्क्स भी लगाए हैं, क्या मुझे डीयू में एडमिशन मिल सकता है। जियोग्राफी ऑनर्स के बाद फ्यूचर में और क्या कर सकता हूं। - दीपांशु शर्मा आप डीयू में एडमिशन के लिए कटऑफ पर नजर रखें। जियोग्राफी ऑनर्स के बाद आप टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, सेंसस ऑफ मेकिंग या एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ टीचिंग में जा सकते हैं। इसके अलावा आप बीएड भी कर सकते हैं। जियोग्राफी में एमए ऑनर्स करने के बाद कॉलेज या स्कूल में टीचिंग के लिए भी ट्राई कर सकते हैं। मेरे 12वीं में 50 पर्सेंट हैं। मैंने डीयू में बीकॉम प्रोग्राम के लिए रेजिस्ट्रेशन किया है। क्या मुझे ये कोर्स ओपन से करना चाहिए या मेरा एडमिशन रेगुलर में हो जाएगा। इसके अलावा मैंने आईटीआई में रेजिस्ट्रेशन कराया है। आईटीआई में मैंने ड्राफ्ट्समैन और स्टेनोग्राफ के लिए अप्लाई किया है, जिसमें 10वीं की सीजीपी मांगी थी। - दिनेश पराशर आप डीयू के रेगुलर में एडमिशन नहीं ले पाएंगे। आप बीकॉम ओपन से कर सकते हैं। आप अगर आईटीआई में एडमिशन ले सकते हैं तो जरूर लें। आप दोनों में से कहीं भी एडमिशन ले सकते हैं। मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के एसओएल से ग्रेजुएट हूं, लेकिन मेरे मार्क्स बहुत ही कम हैं। मैं इग्नू से क्रिमिनल जस्टिस लॉ या साइबर लॉ करने की सोच रहा हूं। मुझे इन दोनों का स्कोप भी जानना है। - अश्वनी कुमार क्रिमिनल जस्टिस लॉ या साइबर लॉ दोनों का स्कोप अपनी जगह अच्छा है बाकी आप दोनों में से किसी में भी अपनी रुचि के अनुसार एडमिशन ले सकते हैं।
मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।