Quantcast
Channel: Career Expert Advice: करियर सलाह, Get Free Expert Advice About Your Career, Career Advice, एग्जाम प्रिपरेशन टिप्स, Exam Preparaion Tips
Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

NEET: किस विषय के कौन से टॉपिक्स हैं सबसे जरूरी, इन पर जरूर डाल लें एक नजर

$
0
0

NEET important topics to revise: एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सेस में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा नीट 2020 (NEET 2020) का आयोजन 13 सितंबर 2020 को होने जा रहा है। परीक्षा ऑफलाइन मोड पर होगी। इसके लिए करीब 15.97 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देशभर में इसके लिए 3800 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा में अब सिर्फ कुछ ही समय बचा है। ऐसे में जरूरी है कि आप सबसे अहम टॉपिक्स को एक बार रिवाइज जरूर कर लें। एक्सपर्ट ललित कुमार बता रहे हैं कि नीट में फीजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के कौन से टॉपिक्स सबसे ज्यादा अहम हैं। किन पर आपको एक नजर डाल लेनी चाहिए और किन टॉपिक्स को पर्याप्त समय न होने पर छोड़ा जा सकता है।

इन टॉपिक्स को वेटेज (किसी टॉपिक से परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों की संख्या) के आधार पर बांटा गया है।

बायोलॉजी (NEET Biology important topics)
सबसे जरूरी टॉपिक्स - सेल स्ट्रक्चर, फोटोसिंथेसिस, प्लांट न्यूट्रिशन, जेनेटिक्स, प्लांट मॉर्फोलॉजी, प्लांट किंगडम, मॉनेरा, आदि। हालांकि पहले के वर्षों में ह्यूमन फीजियोलॉजी, इकोलॉजी, सेल बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी एंड बायोमॉलीक्यूल्स से भी ज्यादा सवाल पूछे गए हैं।

एक नजर डाल लें - एनिमल न्यूट्रिशन, एनिमल रिप्रोडक्शन एंड डेवलपमेंट, एनिमल रेस्पिरेशन, एनिमल टिशूज, इकोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी, आदि

पर्याप्त समय हो तब करें - बायोडायवर्सिटी, एनिमल किंगडम (पॉरिफेरा टू इकाइनोडर्मस), एनाटॉमी ऑफ फ्लावरिंग प्लांट्स, ग्रोथ रिपेयर एंड रीजेनेरेशन, माइक्रोब्स एंड ओरिजिन ऑफ लाइफ।

फीजिक्स (NEET Physics important topics)
सबसे जरूरी टॉपिक्स - ऑप्टिक्स, करेंट इलेक्ट्रिसिटी, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, मैग्नेटिक इफेक्ट्स ऑफ करेंट, मॉडर्न फीजिक्स, लॉ ऑफ मोशंस, काइनेमैटिक्स, आदि। इसके अलावा हीट और थर्मोडायनेमिक्स से ज्यादातर सवाल P-Y graph या थर्मोडायनेमिक्स के सिद्धांत से पूछे जाते हैं।

ये भी पढ़ें : Maharashtra: नीट से पहले राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए 70:30 कोटा खत्म

11वीं के किस चैप्टर को कितना वेटेज
फिजिकल वर्ल्ड एंड मेजरमेंट - 2%
काइनेमैटिक्स - 3%
लॉ ऑफ मोशंस - 3%
वर्क, एनर्जी एंड पावर - 4%
मोशन ऑफ सिस्टम ऑफ पार्टिकल्स एंड रिजिड बॉडी - 5%
ग्रैविटेशन - 2%
प्रॉपर्टीज ऑफ बल्क मैटर - 3%
थर्मोडायनेमिक्स - 9%
बिहेवियर ऑफ परफेक्ट गैस एंड काइनेटिक थ्योरी - 3%
ऑसिलेशन एंड वेव्स - 3%

12वीं के किस चैप्टर को कितना वेटेज
इलेक्ट्रोस्टैटिक्स - 9%
करेंट इलेक्ट्रिसिटी - 8%
मैग्नेटिक इफेक्ट ऑफ करेंट एंड मैग्नेटिज्म - 5%
इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन एंड अल्टरनेटिंग करेंट - 8%
इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स - 5%
ऑप्टिक्स - 10%
डुअल नेचर ऑफ मैटर एंड रेडिएशन - 6%
एटम्स एंड न्यूक्लाई - 3%
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस - 9%

केमिस्ट्री (NEET Chemistry important topics)
सबसे जरूरी टॉपिक्स - अल्डेहाइड्स, कीटोन्स एंडकार्बोक्सिलिक एसिड्स, बायोमॉलीक्यूल्स, केमिकल बॉन्डिंग एंड मॉलीक्यूलर स्ट्रक्चर, केमिकल काइनेटिक्स, कोऑर्डिनेशन कंपाउंड, इक्विलिब्रियम, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री (बेसिक प्रिंसिपल्स एंड टेक्नीक्स), पी ब्लॉक एलिमेंट्स, रेडॉक्स रिएक्शनंस, थर्मोडायनेमिक्स।

एक नजर डाल लें - अल्कोहल्स, फिनॉल्स एंड ईथर्स, क्लासिफिकेशन ऑफ एलिमेंट्स एंड पीरियॉडिसिटी इन प्रॉपर्टीज, डी एंड एफ ब्लॉक एलिमेंट्स, हाइड्रोकार्बन्स, पॉलीमर्स, एस ब्लॉक एलिमेंट्स (अल्कलाई एंड अल्कलीन अर्थ मेटल्स), सॉलिड स्टेट, सॉल्यूशंस, सम बेसिक कॉन्सेप्ट्स ऑफ केमिस्ट्री, स्ट्रक्चर ऑफ एटम।

पर्याप्त समय हो तब देखें - केमिस्ट्री इन एवरीडे लाइफ, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, एनवायरंमेंटल केमिस्ट्री, जेनरल प्रिंसिपल्स एंड प्रॉसेस ऑफ आइसोलेशन ऑफ एलिमेंट्स, हैलो अल्केन्स एंड हैलो अल्कीन्स, हाइड्रोजन, ऑर्गेनिक कंपाउंड्स कंटेनिंग नाइट्रोजन, स्टेट्स ऑफ मैटर- गैसेस एंड लिक्विड्स, सर्फेस केमिस्ट्री।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>