Quantcast
Channel: Career Expert Advice: करियर सलाह, Get Free Expert Advice About Your Career, Career Advice, एग्जाम प्रिपरेशन टिप्स, Exam Preparaion Tips
Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

English Skills: इंग्लिश लिसनिंग स्किल्स करनी है बेहतर? इन टिप्स से मिलेगी मदद

$
0
0

English Listening Skills: अपनी अंग्रेजी लिसनिंग स्किल में सुधार करने के लिए आपको हर दिन बहुत सारी अंग्रेजी सुननी चाहिए। बहुत सारी अंग्रेजी सुनने का एक तरीका यह है कि इसे दिलचस्प यू ट्यूब चैनल, फेमस टीवी शो और फिल्में देखकर मनोरंजक बनाया जाए। यदि आपने अभी-अभी सीखना शुरु किया है, तो शुरुआत में छोटे कंटेंट की मदद लें। और हो सके तो कुछ नई शब्दावली सीखने के लिए अंग्रेजी के कुछ कंटेंट पढ़ने में भी समय दें। यदि आपकी सुनने की समझ मीडियम लेवल की है और ऐसा लगता है कि इसमें अब सुधार नहीं हो रहा है, तो टफ अंग्रेजी कंटेंट को अधिक सुनें।

शुरुआत ऐसे करें
  • हर हफ्ते कुछ फिल्में अंग्रेजी में देखें।
  • सप्ताह में 3 - 4 बार अंग्रेजी में कुछ सुनें।
  • प्रतिदिन 15 मिनट अंग्रेजी सुनें।
  • अपने अंग्रेजी सुनने के स्किल में सुधार करने के लिए, आपको लंबे समय तक नियमित रूप से अंग्रेजी सुननी चाहिए। सिर्फ एक या दो महीने के लिए हर दिन कई घंटे अंग्रेजी सुनना पर्याप्त नहीं है। आपको इसे कई महीनों (या एक वर्ष से अधिक) तक करने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें: MNS Written Exam: डिफेंस फोर्स में होना है शामिल? इन टिप्स से करें एग्जाम और इंटरव्यू क्लियर

समय न हो तब भी लिसनिंग स्किल को कैसे सुधारें
यदि आप अपनी लिसनिंग स्किल में सुधार करना चाहते हैं तो इन दो बातों का ध्यान रखें
  • हर दिन ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी सुनें
  • इसे लंबे समय तक फॉलो करें

यदि आपके पास ज्यादा समय न हो तो ये है तरीका
  • इस बात का ध्यान रखें कि आपके मोबाइल फोन में हमेशा अंग्रेजी के लिसनिंग मटेरियल अवेलेबल हों।
  • इसके लिए सबसे पहले, आपको अपने फोन में बहुत सारी अंग्रेजी लिसनिंग कंटेंट डाउनलोड करनी होगी। इस तरह, आप चाहे कहीं भी हों, आप अंग्रेजी सुन सकते हैं।
  • पॉडकास्ट ऑडियो शो इंटरनेट से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

समय का करें सही इस्तेमाल
  • बोरिंग टाइम को लिसनिंग टाइम में बदल दें। ऐसे काम करते हुए आप अंग्रेजी के कंटेंट सुन सकते हैं जिसमें आपको एकाग्रता या फोकस करने की जरूरत न हो। इस तरीके से हर दिन 1 - 2 घंटे अंग्रेजी सुनना काफी आसान है।
  • बस/ट्रेन की सवारी करने के दौरान।
  • घर के काम करते हुए (कुकिंग, क्लीनिंग करना आदि)
इसे भी पढ़ें: IIT Preparation: 11वीं से ही शुरू करें IIT JEE की तैयारी, ये आसान टिप्स करेंगी मदद

इसे मजेदार और मनोरंजक बनाएं
हम सभी हर दिन मनोरंजक चीजों पर समय बिताते हैं जैसे गेम खेलना, इंटरनेट पर सर्फिंग करना आदि। हम इन चीजों पर बहुत समय बिताते हैं क्योंकि ये मजेदार हैं। इसलिए यदि आप अंग्रेजी सुनने में बहुत समय बिताना चाहते हैं, तो इसे मनोरंजक बनाएं। यदि आप ऐसा करते हैं, तो अपने सुनने के कौशल में सुधार करना आसान होगा।

अंग्रेजी सुनना म जेदार कैसे बना सकते हैं?
  • यू ट्यूब पर एंटरटेनिंग चैनल्स को सब्सक्राइब करें। YouTube देखना आपकी अंग्रेजी सुनने की समझ को बेहतर बनाने का एक शानदार तरीका है।
  • अंग्रेजी के फेमस टेलीविजन सीरियल्स और फिल्में देखें।

क्या होगा यदि आप कंटेट को नहीं समझ पा रहे हैं?
  1. कुछ न करें सिर्फ सुनें धीरे-धीरे चीजें समझ में आने लगेगी।
  2. कुछ आसान सुनें। यदि आप जो कंटेंट सुन रहे हैं वह बहुत कठिन (या उबाऊ) है, तो इसे हटा दें और सुनने के लिए कुछ और आसान खोजें।
  3. नई वोकेवलरी सीखने के लिए अंग्रेजी में पढ़ें। अगर आपको लगता है कि आप जो कुछ भी सुनते हैं, उसे समझना बहुत मुश्किल है, तो इसका मतलब है कि आपकी वोकेवलरी शायद बहुत छोटी है। इसलिए आपको ज्यादातर अंग्रेजी बातचीत को समझने में परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में अंग्रेजी सुनने के अलावा, आप अंग्रेजी में भी पढ़ें ताकि बातचीत में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले शब्दों और सेंटेंस को जल्दी से सीख सकें।
  4. यदि आप एक बिगिनर हैं, तो छोटे कंटेंट से शुरू करें।
इसे भी पढ़ें: Career Tips: पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम जॉब क्यों है जरूरी? जानें कैसे मिलेंगे फायदे

इन बातों का रखें खास ध्यान
  • कुछ ऐसा न सुनें जिसे समझना काफी मुश्किल हो।
  • खुद को दिन में कई घंटे अंग्रेजी सुनने के लिए मजबूर न करें।
  • शुरुआत में सिर्फ 10 - 15 मिनट सुनना ठीक है। कुछ ऐसा सुनना भी ठीक है जिसे समझना बहुत आसान हो। बस सुनिश्चित करें कि आप इसे (लगभग) हर दिन करते हैं।

आसान कंटेंट सुनने के बाद धीरे-धीरे टफ कंटेंट सुनना शुरू करें

  • ऐसी बातचीत वाले कंटेंट, शो सुनें जिसमें लोग थोड़ा तेज बोलते हैं।
  • एक वार्तालाप सुनें जिसमें कुछ शब्द और वाक्यांश होते ,हैं जिन्हें आप नहीं जानते लेकिन फिर भी समझ पा रहे हैं।
  • एक ऐसी बातचीत जिसमें आप 80 - 90% कंटेंट को समझ सकते हैं।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>