Quantcast
Channel: Career Expert Advice: करियर सलाह, Get Free Expert Advice About Your Career, Career Advice, एग्जाम प्रिपरेशन टिप्स, Exam Preparaion Tips
Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

बायॉलजी में आएंगे अच्छे नंबर, इन बातों पर दें ध्यान

$
0
0

नवीन पांडे, मुंबई
यह मेडिकल क्षेत्र में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है। एक्सपर्ट के मुताबिक, इस विषय को रटने की बजाय समझने की जरूरत है। जिन विद्यार्थियों की तैयारी नहीं हो पाई है, उन्हें पूरा चैप्टर पढ़ने के बजाय कुछ चयनित पाठ और पिछले कुछ वर्षों के पेपर में आए प्रश्नों की तैयारी अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने बायॉलजी को लेकर कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं, जिनकी मदद से इस विषय में परीक्षार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

बायॉलजी की किताब पर करें फोकस
एक्सपर्ट के मुताबिक, जिन परीक्षार्थियों की तैयारी नहीं हो पाई है, उनके महत्वपूर्व अध्याय का चयन कर बायॉलजी की किताब से पढ़ाई करना चाहिए। इसके साथ ही पिछले कुछ वर्षों के पेपर का अध्ययन करते समय एक वाक्य वाले प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। इसके लिए बाजार में उपलब्ध किताबों का सहारा लेना चाहिए। अगर एक बार पढ़ने में समझ नहीं आए, तो विद्यार्थी दो से तीन बार पढ़ें। आखिरी समय में किसी नई किताब को पढ़ने से हमेशा ही बचना चाहिए।

जल्दबादी में न बनाएं डायग्राम
बायॉलजी के पेपर में डायग्राम बनाने के प्रश्न पूछे जाते हैं। साथ ही, प्रश्नों का उत्तर लिखते समय भी डायग्राम बनाने की जरूरत पड़ती है। इसीलिए परीक्षा में डायग्राम बनाने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। इसकी मदद से कुछ प्रश्नों का उत्तर लिखना आसान हो जाता है।

परीक्षा के लिए उपयोगी साइट और ऐप

- vedantu

- toppr

- Educart.com

-WiziQ

- shalaa.com

डॉ. सागर मूंदड़ा, मनोचिकित्सक व सलाहकार

क्या लें आहार

- परीक्षा की तैयारी के समय तैलीय पदार्थ न खाएं।

- हल्का सुपाच्य भोजन करें।

- सलाद, ड्राई फूड, फल खाएं।

परीक्षा देने के लिए पहले से तैयार हों।

परीक्षा हॉल में जाने के लिए प्रवेश पत्र की जरूरत होती है। प्रवेश पत्र और दूसरी जरूरी चीजें एक दिन पहले ही एक स्थान पर रख लें।

- प्रवेश पत्र को जतन से रखें।

- परीक्षा में लिखने के लिए 2 से अधिक पेन तैयार रखें। नए पेन के प्रयोग से बचें।

- डायग्राम बनाने के लिए पेंसिल रखें।

- समय पर पेपर लिखने के लिए घड़ी लगाकर रखें।

-पानी की बोतल रखें।

परीक्षा के दिन क्या करें

- सुबह जल्दी उठें।

- पिछले 10 दिन में जो पढ़ाई की है, उसको दोहराएं।

- हल्का नाश्ता लें। तैलीय चीजें न खाएं।

- परीक्षा से एक घंटे पहले सेंटर पर पहुंचें।

- अपना रोल नंबर सेंटर पर जांच लें।

परीक्षा हॉल में क्या करें

- नीले अथवा काले रंग की स्याही वाले बॉलपेन का ही लिखने में प्रयोग करें।

- उत्तर पुस्तिका मिलने पर ध्यानपूर्वक नंबर लिखें।

- प्रश्न पत्र मिलने पर उसे पूरा पढ़े।

- हर प्रश्न के लिए समय निर्धारित करें।

- जो प्रश्न अच्छे से आते हों, उसका उत्तर पहले लिखें।

- अधिकतर विषयों के पेपर में दो खंड होते हैं। हर खंड का उत्तर एक साथ ही लिखें, उसे दूसरे खंड के साथ नहीं मिलाएं।

- उत्तर लिखते समय सही प्रश्न संख्या लिखें। उत्तर क्रमानुसार लिखें।

- महत्वपूर्ण पॉइंट्स को रेखांकित करना न भूलें। निर्धारित शब्द सीमा में उत्तर लिखने की कोशिश करें।

- डायग्राम सिर्फ पेंसिल से बनाएं। कोई भी सवाल छोड़ें नहीं। जितना आता है, उतना अवश्य लिखें।

- मैथ्स, फिजिक्स, अकाउंट्स में हर स्टेप पर अंक मिलते हैं, इसका ख्याल रखें।

- परीक्षा खत्म होने से 15 मिनट पहले पेपर लिख लें, इससे गलतियों को वक्त रहते सुधार सकते हैं।

- परीक्षा हॉल छोड़ने से पहले जांच लें कि कुछ छूटा तो नहीं है।

अचानक ब्लैंक होने पर ये करें

- अगर उत्तर लिखते समय अचानक ब्लैंक हो जाएं, तो बिल्कुल घबराएं नहीं। कभी-कभी ज्यादा तनाव अथवा ठीक से नहीं सोने की वजह से ऐसा हो जाता है।

- पानी पीकर एक मिनट का ब्रेक लें। इसके बाद पूरी ऊर्जा और एकाग्रता से दोबारा सोचें।

- शांति से याद करने की कोशिश करें कि प्रश्न किस चैप्टर से पूछा गया है और आपने इस बारे में क्या पढ़ा था। कॉन्सेप्ट्स याद आने लगेंगे और फिर आप उन्हें लिखते जाएं।

सुविचार: आत्मविश्वास सफलता का प्रमुख रहस्य है |

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 889

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>